ePaper

जानें, आखिर क्यों डरें हुए हैं अमिताभ बच्चन

Updated at : 11 Feb 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर क्यों डरें हुए हैं अमिताभ बच्चन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन ने अपने पिता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने कहा कि अमिताभ बच्‍चन विश्व कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्‍तान के बीच रोमांचक मैच में अमेंटरी करने से पहले काफी घबराये हुए हैं. अभिषेक बच्‍चन ने कहा कि उनके पिता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन ने अपने पिता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने कहा कि अमिताभ बच्‍चन विश्व कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्‍तान के बीच रोमांचक मैच में अमेंटरी करने से पहले काफी घबराये हुए हैं. अभिषेक बच्‍चन ने कहा कि उनके पिता को विश्व कप में कमेंटरी करने का मौका मिलना वाकई में खास है, वह मशहूर आवाज के

धनी हैं.ज्ञात हो कि 15 फरवरी को ऑस्‍ट्रेलिया के एडीलेड में भारत और पाकिस्‍तान के बीच विश्व कप का सबसे अहम मुकाबला होना है. इस मैच को दिलचस्‍प बनाने के लिए अमिताभ बच्‍चन मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले और पूर्व भारतीय कप्‍तान कपिल देव के साथ कमेंटरी करने वाले हैं. दरअसल अमिताभ अपनी फिल्‍म शमिताभ के प्रमोशन के लिए विश्व कप के अहम मुकाबले में कमेंटरी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola