ePaper

सचिन ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा हमारी टीम चुनौतियों की आदी

Updated at : 10 Feb 2015 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा हमारी टीम चुनौतियों की आदी

चेन्नई : क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम शनिवार को शुरु हो रहे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और देशवासियों को मुस्कुराने का मौका देने के लिए कुछ खास करेगी. यहां के तांबरम इलाके में एक नवनिर्मित वातानुकूलित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए तेंदुलकर ने कहा, […]

विज्ञापन

चेन्नई : क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम शनिवार को शुरु हो रहे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और देशवासियों को मुस्कुराने का मौका देने के लिए कुछ खास करेगी.

यहां के तांबरम इलाके में एक नवनिर्मित वातानुकूलित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए तेंदुलकर ने कहा, हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया में है, यह एक चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट होगा लेकिन हमारी टीम चुनौतियों की आदी है.

उन्होंने कहा, वे अवसर के हिसाब से अपना प्रदर्शन बेहतर करेंगे और आपके समर्थन एवं दुआओं के साथ वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्र्शन करेंगे और हमें एक बार फिर मुस्कुराने का मौका देंगे. महानायक ने कहा, मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि वे हमें मुस्कुराने का मौका देने के लिए कुछ खास करेंगे. मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola