पाकिस्तान को करारा झटका, मोहम्मद हफीज विश्वकप से बाहर

कराची : विश्व कप से पहले पाकिस्तान को आज एक और करारा झटका लगा जब उसके अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गये. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, हफीज की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है और चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें […]
कराची : विश्व कप से पहले पाकिस्तान को आज एक और करारा झटका लगा जब उसके अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गये. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, हफीज की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है और चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में दो से तीन सप्ताह का समय लग जाएगा.
मीडिया मैनेजर रजा किटचलेउ ने कहा, दौरा चयन समिति ने बोर्ड अध्यक्ष को हफीज की जगह सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद को भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा, यह आवेदन और चिकित्सा रिपोर्ट आईसीसी तकनीकी समिति को भेज दी गयी है ताकि नये खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल सके. हफीज का बाहर होना पाकिस्तान के लिये करारा झटका है क्योंकि इस ऑलराउंडर ने 155 वनडे में 4542 रन बनाये हैं और 122 विकेट लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




