रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने सेना को नौ विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2015 5:07 PM
जमशेदपुर : समर कादरी की शानदार गेंदबाजी से सेना को दूसरी पारी में कम स्कोर पर आउट करने वाले झारखंड ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज यहां नौ विकेट से जीत दर्ज की. झारखंड ने कल अपनी पहली पारी में 387 रन बनाकर 157 रन की बढत हासिल की थी. सेना की […]
जमशेदपुर : समर कादरी की शानदार गेंदबाजी से सेना को दूसरी पारी में कम स्कोर पर आउट करने वाले झारखंड ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज यहां नौ विकेट से जीत दर्ज की. झारखंड ने कल अपनी पहली पारी में 387 रन बनाकर 157 रन की बढत हासिल की थी. सेना की टीम ने आज अपनी दूसरी पारी शुरु की और निचले क्रम के बल्लेबाज सौरभ कुमार (65) और अनुभवी यशपाल सिंह (51) के अर्धशतकों के बावजूद 235 रन बनाये. कादरी ने 102 रन देकर छह विकेट लिये.
झारखंड ने एक विकेट पर 84 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. समित कुमार 42 और शिव गौतम 34 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के बावजूद झारखंड क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा. उसके आठ मैचों में 21 अंक रहे और वह अभी ग्रुप सी में चौथे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










