चेन्नई सुपरकिंग्स बन सकता है चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड!

नयी दिल्ली : आईसीसी के चेयरमैन और इंडिया सीमेंट्स के मालिक एन श्रीनिवासन आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थानांतरण एक नये टीम के रूप में कर सकते हैं. इंडिया सीमेंट्स की ओर से बीएसई को भेजी गयी सूचना के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी का स्थानांतरण चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के […]
नयी दिल्ली : आईसीसी के चेयरमैन और इंडिया सीमेंट्स के मालिक एन श्रीनिवासन आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थानांतरण एक नये टीम के रूप में कर सकते हैं. इंडिया सीमेंट्स की ओर से बीएसई को भेजी गयी सूचना के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी का स्थानांतरण चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के रूप में करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिये गये हैं.
11 फरवरी को आयोजित बैठक में नयी कंपनी के गठन प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा. इंडिया सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 26 सिंतबर को ही उस प्रस्ताव को मंजूरी दे थी, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का स्थानांतरण एक नयी कंपनी के रूप में करने का निर्णय किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










