ePaper

पापा धौनी के लिए शुभ साबित होगी बेटी

Updated at : 06 Feb 2015 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पापा धौनी के लिए शुभ साबित होगी बेटी

गुडगांव : विश्व कप क्रिकेट से केवल एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज एक बेटी के पिता बन गये. उनकी पत्नी साक्षी ने यहां एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया. इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है. उनकी बेटी का यहां फोर्टिस अस्पताल में जन्म हुआ. चिकित्सकों के […]

विज्ञापन

गुडगांव : विश्व कप क्रिकेट से केवल एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज एक बेटी के पिता बन गये. उनकी पत्नी साक्षी ने यहां एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया. इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है. उनकी बेटी का यहां फोर्टिस अस्पताल में जन्म हुआ. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 3.7 किग्रा है.

धौनी अभी ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं जहां टीम खिताब बचाने के लिये उतरेगी. साक्षी अमूमन विदेशी दौरों पर अपने पति के साथ जाती रही है लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वह धौनी के साथ नहीं गयी थी. धौनी चार जुलाई 2010 को अपनी मित्र साक्षी सिंह रावत के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे.

क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप के आरंभ होने में महज कुछ दिन ही रह गये हैं और टीम इंडिया के कप्‍तान के घर लक्ष्‍मी का आना कहीं न कहीं भारतीय टीम के लिए शुभ साबित हो सकता है. टीम इंडिया को इस विश्व कप में भी प्रमुख दावेदारमाना जा रहा है. हालांकि धौनी अपनी बेटी के जन्‍म के समय साक्षी के साथ नहीं हैं क्‍योंकि वह अभी विश्व कप के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई दौरे पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola