ePaper

भारतीय गेंदबाजों की मदद करेंगे ब्रेट ली

Updated at : 05 Feb 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजों की मदद करेंगे ब्रेट ली

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली आगामी विश्व कप के लिये आयरलैंड टीम के मेंटर हैं लेकिन वह भविष्य में मौका मिलने पर भारतीय तेज गेंदबाजों की मदद करने को भी तैयार हैं. ली ने कहा , मैं भारतीय गेंदबाजों की मदद को तैयार हूं लेकिन मैं पूर्णकालिक भूमिका चाहता हूं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली आगामी विश्व कप के लिये आयरलैंड टीम के मेंटर हैं लेकिन वह भविष्य में मौका मिलने पर भारतीय तेज गेंदबाजों की मदद करने को भी तैयार हैं. ली ने कहा , मैं भारतीय गेंदबाजों की मदद को तैयार हूं लेकिन मैं पूर्णकालिक भूमिका चाहता हूं. मैं दुनिया भर के तेज गेंदबाजों की मदद को तत्पर हूं.

हैमिल्टन में 10 मार्च को भारत का सामना विश्व कप में जाइंट किलर आयरलैंड से होगा. ली आयरलैंड के युवा तेज गेंदबाजों मैक्स सोरेंसेन, स्टुअर्ट थाम्पसन, क्रेग यंग और एलेक्स कुसाक की मदद करेंगे. उन्होंने कहा , मैं विश्व कप में आयरलैंड की मदद कर रहा हूं. उन्होंने कहा , मैने अपने खेलने के दिनों में बांग्लादेश की भी मदद की थी. एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हमारे खिलाफ खेलने से पहले मैने उनके गेंदबाजों को टिप्स दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola