ग्रेंके शतरंज क्लासिक में आनंद ने बकरोट से ड्रा खेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2015 12:41 PM
बादेन-बादेन ( जर्मनी ) : भारत के विश्वनाथन आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक में लगातार तीसरा ड्रा खेला और फ्रांस के एटिने बकरोट के साथ तीसरे दौर में अंक बांटने के कारण वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं.पिछले दौर में जर्मनी के अर्कादिज नैडिश के खिलाफ अच्छी स्थिति में होने के बावजूद पूरा […]
बादेन-बादेन ( जर्मनी ) : भारत के विश्वनाथन आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक में लगातार तीसरा ड्रा खेला और फ्रांस के एटिने बकरोट के साथ तीसरे दौर में अंक बांटने के कारण वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं.पिछले दौर में जर्मनी के अर्कादिज नैडिश के खिलाफ अच्छी स्थिति में होने के बावजूद पूरा अंक हासिल करने में नाकाम रहे आनंद ने काले मोहरों से किसी तरह का जोखिम नहीं उठाया. उन्होंने बर्लिन डिफेन्स अपनाया और बकरोट के खिलाफ जीत की कोशिश नहीं की. बकरोट भी ड्रा से संतुष्ट लग रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










