ePaper

दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के गुर सिखायेंगे माइकल हसी

Updated at : 05 Feb 2015 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के गुर सिखायेंगे माइकल हसी

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व माइकल हसी अब दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के गुर सिखायेंगे. माइकल हसी 2007 में विश्व चैंपियन टीम के सदस्य थे.दक्षिण अफ्रीका को शुरू से विश्व कप का दावेदार माना जाता रहा है लेकिन वह कभी हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता को नहीं जीत […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व माइकल हसी अब दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के गुर सिखायेंगे. माइकल हसी 2007 में विश्व चैंपियन टीम के सदस्य थे.दक्षिण अफ्रीका को शुरू से विश्व कप का दावेदार माना जाता रहा है लेकिन वह कभी हर चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता को नहीं जीत पाया.इस लिहाज से हसी की उपस्थिति उसके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

दक्षिण अफ्रीकी कोच रसेल डोमिंगो ने हसी की नियुक्ति की घोषणा की.उन्होंने कहा, हमारी हसी से सलाहकार के रूप में जुड़ने के बारे में बात हुई है. इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए ) ने भी अपनी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की.सीए ने कहा कि हसी के मैनेजर ने बताया कि यह बल्लेबाज कुछ अभ्यास सत्र में भाग लेकर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को बतायेगा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में कैसे खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola