ePaper

हम विश्वकप जीतने के लिए ही खेल रहे हैं : वार्नर

Updated at : 04 Feb 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
हम विश्वकप जीतने के लिए ही खेल रहे हैं : वार्नर

मेलबर्न : भारत के साथ खेली टेस्ट श्रृंखला और फिर त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी टीम अपनी धरती पर विश्व कप जीतेगी और हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला में उनकी जीत से दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बज गयी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारत के साथ खेली टेस्ट श्रृंखला और फिर त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी टीम अपनी धरती पर विश्व कप जीतेगी और हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला में उनकी जीत से दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बज गयी होगी. ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय श्रृंखला में एक भी मैच नहीं गंवाया और फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त दी.

वार्नर ने कहा कि उन्होंने 1992 विश्व कप खेल चुके ज्यौफ मार्श और क्रेग मैकडरमट से अपनी धरती पर खेलने की अपेक्षाओं के बारे में सलाह ली है.
उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर कहा , उन्हें लगा था कि वे जीतेंगे चूंकि वे अपनी सरजमीं पर खेल रहे थे. वार्नर ने कहा , हम आत्ममुग्ध नहीं हो सकते लेकिन हमें खुद को लगातार यह विश्वास दिलाना होगा. त्रिकोणीय श्रृंखला में मिली जीत से दूसरी टीमों को पता चल ही गया होगा कि हम सिर्फ जीतने के लिए खेल रहे हैं.ह्णह्ण उन्होंने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है.
उन्होंने कहा , लोगों को लगता है कि हम पर अपेक्षाओं का भारी दबाव है लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता. हम इसे दूसरे मैच की तरह ले रहे हैं और हर मैच जीतने के लिए खेलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola