कल बीसीसीआई की बैठक, तय होगा एन. श्रीनिवासन का भविष्य

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की अधिकार संपन्न कार्यकारी समिति की आठ फरवरी को चेन्नई में बैठक होगी जिसमें वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की तिथि पर फैसला किया जाएगा. इसके अलावा इसमें निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की भविष्य रणनीति पर भी जानकारी मिलेगी. पता चला है कि कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्य सात फरवरी को चेन्नई […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई की अधिकार संपन्न कार्यकारी समिति की आठ फरवरी को चेन्नई में बैठक होगी जिसमें वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की तिथि पर फैसला किया जाएगा. इसके अलावा इसमें निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की भविष्य रणनीति पर भी जानकारी मिलेगी. पता चला है कि कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्य सात फरवरी को चेन्नई में मिलेंगे जहां श्रीनिवासन कुछ सदस्यों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर सकते हैं.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हमें सर्कुलर मिला है कि कार्यकारी समिति की बैठक आठ फरवरी को होगी. इसलिये चेन्नई में पांच फरवरी को होने वाली सदस्यों की अनौपचारिक बैठक अब नहीं होगी. संभावना है कि श्रीनिवासन बैठक से पहले सात फरवरी को कार्यकारी समिति में शामिल चुनिंदा इकाईयों के प्रतिनिधियों से मिल सकते है. उन्होंने कहा, कार्यकारी समिति में वे इकाईयां भी शामिल हैं जो पूरी तरह से श्रीनिवासन के खिलाफ हैं. वह अगले दिन बैठक में भाग लेने से पहले केवल अपने वफादारों से ही बात करना पसंद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










