क्या एक जीत के लिए तरस रही टीम इंडिया ला पायेगी विश्व कप ?

विश्व कप आरंभ होने में अब कुछ दिन ही रह गये हैं और टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को लेकर सशंकित है. मैदान में न तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जादू काम आ रहा है और न ही अन्य खिलाडियों का जलवा. टीम इंडिया हर मोरचे में विफल होती नजर आ रही है. चाहे बात […]
विश्व कप आरंभ होने में अब कुछ दिन ही रह गये हैं और टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को लेकर सशंकित है. मैदान में न तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जादू काम आ रहा है और न ही अन्य खिलाडियों का जलवा. टीम इंडिया हर मोरचे में विफल होती नजर आ रही है. चाहे बात गेंदबाजों की हो या फिर बल्लेबाजों की सभी ने निराश किया है.
विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम जब अपने देश में होती है तो नजारा कुछ अलग रहता है, लेकिन जब विदेशी दौरे पर टीम रहती है तो बल्लेबाजों का बल्ला खामोश हो जाता है. बल्लेबाज इस तरह से आउट होते हैं जैसे वे इससे पहले मैदान पर कभी उतरे ही नहीं हैं. भारतीय धरती पर रिकार्ड पर रिकार्ड की झडियां लगाने वाले बल्लेबाज को न जाने क्या हो जाता है कि विदेश में उनकी धार कूंद पड़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




