रणजी ट्रॉफी : नदीम, कादरी की घातक गेंदबाजी, झारखंड ने गोवा को आठ विकेट से हराया

पोरवोरिम : समर कादरी और शहबाज नदीम की शानदार गेंदबाजी के सहारे झारखंड ने आज यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी के एक मैच में गोवा को आठ विकेट से हराया. पहली पारी में चार विकेट लेने वाले कादरी ने दूसरी पारी में 82 रन देकर पांच विकेट झटके. उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 146 […]
पोरवोरिम : समर कादरी और शहबाज नदीम की शानदार गेंदबाजी के सहारे झारखंड ने आज यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी के एक मैच में गोवा को आठ विकेट से हराया. पहली पारी में चार विकेट लेने वाले कादरी ने दूसरी पारी में 82 रन देकर पांच विकेट झटके. उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 146 रन दिए और कुल नौ विकेट अपने नाम किए.
कादरी को बाएं हाथ के स्पिनर नदीम (60 रन देकर चार विकेट) का साथ मिला और दोनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने गोवा को उसकी दूसरी पारी में 77.4 ओवरों में 223 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस तरह गोवा झारखंड के सामने केवल 54 रनों का लक्ष्य ही रख पाया जिसे झारखंड ने मैच के चौथे और आखिरी दिन दो विकेट खोकर पा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










