World Cup नहीं खेल पायेंगे स्टार आफ स्पिनर सुनील नारायण
Updated at : 28 Jan 2015 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

सेंट जान्स: मुश्किलों का सामना कर रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर है कि स्टार आफ स्पिनर सुनील नारायण अपने गेंदबाजी एक्शन पर काम जारी रखने के लिए विश्व कप टीम से हट सकते हैं. एक्शन पर काम करने के कारण ही वह भारत और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं गए […]
विज्ञापन
सेंट जान्स: मुश्किलों का सामना कर रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर है कि स्टार आफ स्पिनर सुनील नारायण अपने गेंदबाजी एक्शन पर काम जारी रखने के लिए विश्व कप टीम से हट सकते हैं. एक्शन पर काम करने के कारण ही वह भारत और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं गए थे.
वेस्टइंडीज खिलाडी संघ (डब्ल्यूआईपीए) के पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ रामनारायण ने कहा कि नारायण ने विश्व कप से हटने की तैयारी कर ली है. उन्होंने यह तक संकेत दिए कि गेंदबाजी एक्शन पर काम करने के कारण यह आफ स्पिनर ऐसा करेगा.
रामनारायण ने ट्वीट किया, ‘‘सुनील नारायण. वह विश्व कप 2015 से बाहर हो जाएगा. मैं सुनील को शुभकामनाएं देता हूं कि वह अपने गेंदबाजी मुद्दों पर कडी मेहनत करता रहे.’’ पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राडर्स की ओर से खेलने के दौरान से ही नारायण का एक्शन समीक्षा के दायरे में था और बाद में उन्हें बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




