ePaper

दुखद घटना, छाती में गेंद लगने से पाक क्रिकेटर की मौत

Updated at : 26 Jan 2015 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
दुखद घटना, छाती में गेंद लगने से पाक क्रिकेटर की मौत

कराची : क्रिकेट के मैदान पर एक और दुखद घटना में यहां 18 वर्षीय जीशान मोहम्मद की छाती में गेंद लगने के बाद मौत हो गई. ओरांगी नगर के राजकीय अस्पातल के डाक्टरों ने बताया कि रविवार को क्लब मैच के दौरान क्रिकेट की गेंद लगने के बाद दिल का दौरा पडने से जीशान की […]

विज्ञापन

कराची : क्रिकेट के मैदान पर एक और दुखद घटना में यहां 18 वर्षीय जीशान मोहम्मद की छाती में गेंद लगने के बाद मौत हो गई. ओरांगी नगर के राजकीय अस्पातल के डाक्टरों ने बताया कि रविवार को क्लब मैच के दौरान क्रिकेट की गेंद लगने के बाद दिल का दौरा पडने से जीशान की मौत हो गई.

अस्पताल के डाक्टर समद ने बताया, उसे अस्पताल लाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा, हमें बताया गया कि बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज की गेंद उसकी छाती में लगी और वह पिच पर ही गिर पड़ा.

इस घटना से कुछ महीने पहले ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान तेज गेंदबाज सीन एबट की बाउंसर सिर में लगने से मौत हो गई थी. स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने शव को दफना दिया है और कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि मौत दुर्घटनावश हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola