ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बेली ने भारत के खिलाफ बनायी जीत की योजना

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही ढेरों रन बना रही हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान जार्ज बेली रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ कल यहां होने वाले त्रिकोणीय मैच के दौरान वह खुद को बल्लेबाजी क्रम में उपर ला सकते हैं. इस कार्यवाहक कप्तान का हाल […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही ढेरों रन बना रही हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान जार्ज बेली रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ कल यहां होने वाले त्रिकोणीय मैच के दौरान वह खुद को बल्लेबाजी क्रम में उपर ला सकते हैं. इस कार्यवाहक कप्तान का हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. ऐसे में धीमी ओवर गति के कारण उन्हें एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पडा.
बेली ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, अपने देश की कप्तानी करना बहुत आनंददायक काम है. कल भी मजेदार दिन होगा. ऑस्ट्रेलियाई दिवस पर कप्तानी करना वास्तव में महत्वपूर्ण है. आप रन बना रहे हैं या नहीं बना रहे हैं इस आधार पर आपका चयन होता है या नहीं होता है. यह वास्तव में बुनियादी समीकरण है. उन्होंने कहा, यदि मैं रन नहीं बना रहा हूं और वे मेरा चयन नहीं करते तो यह अच्छा है. यह इस खेल की प्रकृति है. मेरा मानना है कि हम टीम के रुप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










