ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना और वावरिंका अंतिम 16 में

मेलबर्न : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, उनकी बड़ी बहन वीनस और पुरुष वर्ग में गत चैंपियन स्टान वावरिंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंच गये.छठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कोशिश में जुटी शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी सेरेना ने उक्रेन की 26वीं रैंकिंग वाली एलिना स्वितोलिना को 4 – 6, 6 […]
मेलबर्न : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, उनकी बड़ी बहन वीनस और पुरुष वर्ग में गत चैंपियन स्टान वावरिंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंच गये.छठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कोशिश में जुटी शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी सेरेना ने उक्रेन की 26वीं रैंकिंग वाली एलिना स्वितोलिना को 4 – 6, 6 – 2, 6 – 0 से हराया.
वहीं वीनस विंलबडन 2011 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची. उसने इटली की कामिला जियोर्जी को 4 – 6, 7 -6, 6 – 1 से हराया. अब उसका सामना पोलैंड की एग्निएस्का रेडवांस्का से होगा जिसने अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6 – 0, 7 – 5 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










