ePaper

ब्रिस्बेन में विश्व कप से पहले हो सकता है हफीज का परीक्षण

Updated at : 21 Jan 2015 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिस्बेन में विश्व कप से पहले हो सकता है हफीज का परीक्षण

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप से पहले मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण करने के लिये अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को औपचारिक रुप से कह दिया है. पीसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हफीज संभवत: चार फरवरी को ब्रिस्बेन में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप से पहले मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण करने के लिये अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को औपचारिक रुप से कह दिया है.

पीसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हफीज संभवत: चार फरवरी को ब्रिस्बेन में परीक्षण के लिये उपस्थित रहेंगे. अधिकारी ने कहा, हमने उसके गेंदबाजी एक्शन का जल्द से जल्द आधिकारिक पुनर्मूल्यांकन करने के लिये आईसीसी से औपचारिक आग्रह किया है ताकि 14 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप के लिये उसे अपना एक्शन पाक साफ करवाने का मौका मिल सके.

हफीज को नवंबर में गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी पाये जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था. इससे पहले इंग्लैंड और चेन्नई में दो अनौपचारिक मूल्यांकन में वह नाकाम रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola