मैदान पर छींटाकशी का समर्थन नहीं करते : मैकग्रा

ब्रिसबेन : पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि क्रिकेटरों को हमेशा जज्बे के साथ खेलना चाहिए लेकिन बच्चे अगर मैदान पर उलझेंगे तो वह उनका समर्थन नहीं करेंगे.भारत के मौजूदा आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मैदान पर खराब बर्ताव के छह अलग- अलग मामले सामने जाये जिसमें से नवीनतम में डेविड वार्नर को […]
ब्रिसबेन : पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि क्रिकेटरों को हमेशा जज्बे के साथ खेलना चाहिए लेकिन बच्चे अगर मैदान पर उलझेंगे तो वह उनका समर्थन नहीं करेंगे.भारत के मौजूदा आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मैदान पर खराब बर्ताव के छह अलग- अलग मामले सामने जाये जिसमें से नवीनतम में डेविड वार्नर को आईसीसी मैच रैफरी ने फटकार और जुर्माना लगाया.
मैकग्रा ने कहा, बच्चों को मैदान पर ऐसा नहीं करना चाहिए. कभी कभी मैं हैरान हो जाता हूं जब मीडिया इस पर ज्यादा ही ध्यान केंद्रित करता है और इसे बड़ा मुद्दा बना देता है. और कुछ अन्य टीमें मुद्दा बनाती हैं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सबसे अधिक छींटाकशी करते हैं जबकि सारी टीमें ऐसा करती हैं.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मैकग्रा के हवाले से कहा, हम सभी की इसमें भूमिका होती है, लेकिन हम यह नहीं देखना चाहते कि कम उम्र के बच्चे छींटाकशी करें. आप बच्चें को छींटाकशी करते हुए नहीं देखना चाहते, यह खेल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










