शानदार पारी के लिए धौनी ने की रोहित शर्मा की तारीफ

Updated at : 19 Jan 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
शानदार पारी के लिए धौनी ने की रोहित शर्मा की तारीफ

मेलबर्न : त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की हार के बाद भी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पिछले दो साल से वनडे में अच्छे फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक ऐसा बल्लेबाज करार दिया जो अच्छी शुरुआत पर पारी संवारने की कला जानता है. धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ […]

विज्ञापन

मेलबर्न : त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की हार के बाद भी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पिछले दो साल से वनडे में अच्छे फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक ऐसा बल्लेबाज करार दिया जो अच्छी शुरुआत पर पारी संवारने की कला जानता है.

धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, यदि पिछले डेढ़ साल के प्रदर्शन पर गौर किया जायेगा तो लगभग सभी बल्लेबाजों ने रन बनाये हैं. लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वह ऐसा बल्लेबाज है जो जानता है कि बड़ी पारियां कैसे खेली जाती हैं और अच्छी शुरुआत पर पारी कैसे संवारी जाती है.

उन्होंने कहा, शुरू में रोहित कुछ गेंदें छोड़ता है लेकिन जब वह क्रीज पर जम जाता है, तो वह अक्सर बड़े स्कोर बनाता है और हमारी पारी उसके ईद गिर्द घूमती है. वह अच्छी तेजी से भी रन बनाता है और ऐसे में पारी को संवारना आसान हो जाता है. धौनी ने बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की रोहित के साथ भूमिका की भी तारीफ की.

उन्होंने कहा, आज सुरेश रैना जिस स्थिति में खेलने के लिए गया था तब अच्छी साझेदारी की सख्त जरूरत थी और उसने अपने आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाकर शुरू में रक्षात्मक खेल दिखाया और फिर बाद में अपने शॉट खेले. मेरा मानना है कि उन दोनों ने आज अच्छा खेल दिखाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola