मेलबर्न में फिर उलझे भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

मेलबर्न : त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर तब माहौल गर्म हो गया जब भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के बीच आज यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कहासुनी शुरु हो गयी. कहासुनी तब शुरु हुई जब भारत की पारी के 23वें ओवर में शर्मा ने जेम्स […]
मेलबर्न : त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर तब माहौल गर्म हो गया जब भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के बीच आज यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कहासुनी शुरु हो गयी.
कहासुनी तब शुरु हुई जब भारत की पारी के 23वें ओवर में शर्मा ने जेम्स फाकनर की गेंद को मिड ऑफ की तरफ भेजा और वार्नर ने गेंद को स्ट्राइकर छोर पर फेंका लेकिन वह रोहित के पैरों के बीच से गुजर गयी जिसे विकेट कीपर ब्रैड हेडिन रोक नहीं पाए और भारत ने एक रन ले लिया.
इसके बाद वार्नर और रोहित के बीच कुछ कहासुनी हुई. अंत में अंपायरों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में हुई टेस्ट श्रृंखला में भी इस तरह की कई घटनाएं हुई थीं जिनमें विराट कोहली, वार्नर और मिशेल जॉनसन समेत दोनों टीमों के कई खिलाड़ी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










