41 के हुए राहुल, मिस्टर भरोसेमंद की खलती रहेगी कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2015 3:58 PM
मुंबई : भारत के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया की दिवार, मिस्टर भरोसेमंत राहुल द्रविड का आज 41वां जन्मदिन है. राहुल का जन्म 11 जनवरी 1973 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था. जिस समय राहुल का जन्म हुआ किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह बच्चा आगे चल कर भारतीय क्रिकेट […]
मुंबई : भारत के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया की दिवार, मिस्टर भरोसेमंत राहुल द्रविड का आज 41वां जन्मदिन है. राहुल का जन्म 11 जनवरी 1973 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था. जिस समय राहुल का जन्म हुआ किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह बच्चा आगे चल कर भारतीय क्रिकेट टीम का न केवल नेतृत्व करेगा, बल्कि दिवार बन जाएगा.
एक समय राहुल के बिना टीम इंडिया जीत के बारे में सोचता भी नहीं था. राहुल जब मैदान पर होते थे तो विरोधी टीम उनका विकेट लेने के लिए उपर वाले से मनाता रहता था. कहा जाता था कि राहुल को क्रिकेट में इच्छा मृत्यु प्राप्त था. वह जबतक चाहते थे मैदान पर मौजूद रहते थे. तभी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कहा जाता था कि जो कोई राहुल द्रविड और वीवी एस लक्ष्मण को आउट करने का तरीका बता देगा उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोच बना दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










