ePaper

एक नहीं, दो हो सकते हैं T20 वर्ल्ड कप विनर, जीतोगे फिर भी ‘उस टीम’ को मिलेगी फाइनल में एंट्री

Updated at : 22 Feb 2026 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
There could be 2 T20 World Cup winners if Rain interrupts higher ICC Ranking team in Semifinal will qualify for final.

सुपर- 8 में पहुंची टीमों के कप्तान. फोटो- आईसीसी (एक्स).

T20 World Cup 2026 का सुपर-8 चरण शुरू हो गया है. लेकिन इसके साथ ही शुरू हो गया है मौसम का खेल. ग्रुप-2 का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. पहले मैच के बाद ही सेमीफाइनल और फाइनल का दिलचस्प सिनारियो सामने आ रहा है. भारत के इंटरनेशनल अंपायर रहे अनिल चौधरी ने इसे समझाया है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने दूसरे चरण यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है. टॉप-8 टीमें- भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और जिम्बॉब्वे खिताब के लिए भिड़ रही हैं. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में हो रहा है. भारत के अधिकांश हिस्से में हल्की सर्दी और खुला मौसम है, तो श्रीलंका में बारिश हो रही है. सुपर-8 का पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला मैच बारिश के कारण धुल ही गया. ऐसे में श्रीलंका में हो रहे मैचों की वजह से सेमीफाइनल और फाइनल के अलग ही सिनारियो बन रहे हैं, खासकर ग्रुप-2 के लिए, जिसमें नेट रन रेट के साथ आईसीसी की रैंकिंग भी अहम स्थान रखेगी. समझें कैसे-

केस 1: मैच ज्यादा जीत लो. बात खत्म. जिस टीम के अंक पॉइंट टेबल में सबसे ज्यादा वही सेमीफाइनल में एंट्री लेगी. लेकिन ये होने वाला नहीं है. कई टीमों के अंक बराबर होने की संभावना है. 

केस 2: तो फिर रनरेट. इसकी गणित हमने समझाई थी. यहाँ क्लिक करके पढ़ लीजिए. फिलहाल बस इतना कि अंक बराबर होने पर रनरेट से तय हो जाएगा. लेकिन मसला ये भी नहीं है. 

सेमीफाइनल में कौन सा रनरेट होगा. और अगर सेमीफाइनल ही बारिश ने धो दी तब? फाइनल कौन खेलेगा?

केस 3: असली खेल शुरू होता है अब. असल में श्रीलंका में सबसे तगड़ा स्टेडियम है कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम. गूगल मैप फोन हो तो चेक कीजिए. एकदम समंदर किनारे है. बारिश कब होगी, कोई हिसाब नहीं. यानी कभी भी हो जाएगी. और यहां पर कम से कम एक सेमीफाइनल तो होना ही है.

केस 4: इंडिया वाला सेमीफाइनल तो फिर भी मान लेते हैं कि नार्मल हो जाएगा. लेकिन श्रीलंका वाला सेमीफाइनल फंस रहा है. वहाँ से फाइनल में कौन आएगा, अगर बारिश हुई तो? 

मैच बेनतीजा होगा. शायद दोबारा खेलने का जुगाड़ हो. लेकिन ठीक अगले दिन. और हमने कितने ही ऐसे मैच श्रीलंका में देखे हैं जब दो दिन बाद भी मैच हो नहीं पाते. ऐसे में फिर देखा जाएगा कि टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में हराया किसे है? किस रनरेट से? सारा मामला नहीं बैठेगा तो देखेंगे कि ICC T20 रैंकिंग में कौन ऊपर है? 

जो ऊपर होगा वो खेलेगा फाइनल. और फाइनल में भी बारिश ने खलल डाला तो इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के जॉइंट विनर हो सकते हैं. ये सब बातें कोई कहानी या गप्प नहीं है. भारत के दिग्गज अंपायर रह चुके अनिल चौधरी में खुद ही बताई हैं. लीजिए उनका वीडियो देख लीजिए.

ये भी पढ़ें:- बारिश ने बिगाड़ा पाकिस्तान का खेल! ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन? एक्सपर्ट ने बताया: NRR और ICC रैकिंग का रूल

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका को नहीं मिलेगा फायदा, सुपर-8 मैच से पहले सूर्यकुमार का बड़ा बयान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola