ePaper

रणजी ट्रॉफी : दिनेश कार्तिक का शतक, बंगाल को तीन अंक

Updated at : 08 Jan 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : दिनेश कार्तिक का शतक, बंगाल को तीन अंक

कोलकाता : तमिलनाडु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखते हुए आज यहां नाबाद शतक जड़ा. कार्तिक के शतक का बाद भी बंगाल पर कोई असर नहीं पडा और रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के ड्रा छूटे मैच में पहली पारी की बढत के आधार पर तीन अंक हासिल किये. कार्तिक […]

विज्ञापन

कोलकाता : तमिलनाडु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखते हुए आज यहां नाबाद शतक जड़ा. कार्तिक के शतक का बाद भी बंगाल पर कोई असर नहीं पडा और रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के ड्रा छूटे मैच में पहली पारी की बढत के आधार पर तीन अंक हासिल किये.

कार्तिक ने 193 गेंद का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से नाबाद 103 रन बनाये. यह प्रथम श्रेणी मैचों में उनका 22वां शतक है. उनके अलावा बाबा अपराजित (68), के भरतशंकर (58) और आर सतीश (नाबाद 37) ने भी ईडन गार्डन्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया.

तमिलनाडु ने सुबह एक विकेट पर 80 रन से आगे खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तब पांच विकेट पर 327 रन बनाये थे जब दोनों टीमें मैच समाप्त करने पर सहमत हुई. बंगाल ने हालांकि कल ही अपने लिये तीन अंक सुनिश्चित कर लिये थे. तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 246 रन पर आउट हो गयी थी जिसके जवाब में बंगाल ने अपनी पारी नौ विकेट पर 454 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी. बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन को उनके नाबाद 150 रन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया. बंगाल के अब चार मैच में सात अंक हो गये हैं जबकि तमिलनाडु के पांच मैच में नौ अंक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola