भारत के गेंदबाजी आक्रमण पर काफी सुधार की जरूरत : श्रीनाथ

दुबई : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने आगामी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप से पूर्व टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंता जताई है लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए गत चैम्पियन टीम के बल्लेबाजी क्रम को सबसे मजबूत करार दिया है. श्रीनाथ ने आईसीसी के कालम में लिखा, भारत को अपने […]
दुबई : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने आगामी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप से पूर्व टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंता जताई है लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए गत चैम्पियन टीम के बल्लेबाजी क्रम को सबसे मजबूत करार दिया है.
श्रीनाथ ने आईसीसी के कालम में लिखा, भारत को अपने गेंदबाजी संयोजन और संसाधनों से जुडी चिंता को जल्द से जल्द दूर करना होगा. उसे ऐसे खिलाड़ी की जरुरत है जो गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करे और उसे ऐसे गेंदबाज को ढूंढना होगा जिसके बारे में धौनी और टीम प्रबंधन को लगता है कि वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के सभी मैचों में खेलेगा. कर्नाटक का यह 45 वर्षीय क्रिकेटर 1992 से 2003 तक तीन विश्व कप में खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




