विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगे एबी डिविलियर्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जोहांनिसबर्ग: एबी डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आज 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक को भी शामिल किया गया है. चयनसमिति के समन्वयक एंड्रयू हडसन ने कहा कि पिछले साल के प्रदर्शन के आधार […]
विज्ञापन
जोहांनिसबर्ग: एबी डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आज 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक को भी शामिल किया गया है.
चयनसमिति के समन्वयक एंड्रयू हडसन ने कहा कि पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर टीम पर चयन किया गया है. उन्होंने कहा, हमने निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना है और पिछले साल के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया है. बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर डिकॉक वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे.
माना जा रहा था कि वह दस से 12 सप्ताह तक बाहर रह सकते है. यदि ऐसा होता है वह दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप में पहले दो मैच में नहीं खेल पायेंगे.डिकॉक के फिट नहीं होने की दशा में कप्तान एबी डिविलियर्स विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है:-
एबी डिविलियर्स ( कप्तान ), हाशिम अमला ( उप कप्तान ), काइल एबट, फरहान बेहारडीन, क्विंटन डिकाक, जे पी डुमिनी, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, वायने पर्नेल, एरोन फैंगिसो, वर्नोन फिलैंडर, रिली रोसो और डेल स्टेन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










