रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की बड़ी जीत, जम्मू-कश्मीर को पारी के अंतर से हराया

हुबली : कप्तान आर विनयकुमार, अभिमन्यु मिथुन और एस अरविंद की तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति ने आज यहां तीन-तीन विकेट लेकर कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए क्रिकेट मैच में जम्मू कश्मीर पर पारी और 30 रन से बड़ी जीत दिलायी. जम्मू कश्मीर को पारी की हार से बचने के लिये 263 रन की जरुरत […]
हुबली : कप्तान आर विनयकुमार, अभिमन्यु मिथुन और एस अरविंद की तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति ने आज यहां तीन-तीन विकेट लेकर कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए क्रिकेट मैच में जम्मू कश्मीर पर पारी और 30 रन से बड़ी जीत दिलायी.
जम्मू कश्मीर को पारी की हार से बचने के लिये 263 रन की जरुरत थी लेकिन इयानदेव सिंह के 94 रन के बावजूद उसकी पूरी टीम मैच के तीसरे दिन ही 233 रन पर आउट हो गयी. इयानदेव के अलावा सलामी बल्लेबाज आदिल रेशी (36) और कप्तान परवेज रसूल (25) ही कर्नाटक के गेंदबाजों का कुछ देर तक सामना कर पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




