श्रीलंका का सुपड़ा साफ, न्यूजीलैंड ने 2-0 से किया टेस्ट श्रृंखला पर कब्जा

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां श्रीलंका को 193 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली. मार्क क्रेग ने 53 रन पर पांच विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने मैच के अंतिम दिन बेसिन रिजर्व में श्रीलंका को 196 रन पर समेट दिया. […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां श्रीलंका को 193 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली. मार्क क्रेग ने 53 रन पर पांच विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने मैच के अंतिम दिन बेसिन रिजर्व में श्रीलंका को 196 रन पर समेट दिया.
न्यूजीलैंड ने मार्च 2013 में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त से बाद से कोई श्रृंखला नहीं गंवाई है. न्यूजीलैंड ने इसके बाद से भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला जीती जबकि वेस्इंडीज को उसकी सरजमीं पर हराया. इसके अलावा टीम ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ और बांग्लादेश में टेस्ट श्रृंखला बराबर की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




