ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबटके साथ टीम इंडिया की टी पार्टी, धौनी नहीं हुए शामिल

Updated at : 01 Jan 2015 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबटके साथ टीम इंडिया की टी पार्टी, धौनी नहीं हुए शामिल

सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच को खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी पहुंच गयी है. आज नववर्ष के मौके पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट के साथ दोपहर की चाय पी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एबट के साथ […]

विज्ञापन

सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच को खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी पहुंच गयी है. आज नववर्ष के मौके पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट के साथ दोपहर की चाय पी.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एबट के साथ उनके आवास किरिबिली हाउस में आधिकारिक फोटो सेशन में तस्वीरें खिंचवाई.टीम इंडिया की टीशर्ट और ट्राउजर में भारतीय खिलाड़ियों की एबट के साथ तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाली है.

बोर्ड ने कहा ,ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट ने नववर्ष पर भारतीय क्रिकेट टीम को दोपहर की चाय पर बुलाया था. भारत के नये कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और एबट की भी तस्वीर डाली गयी है.

किसी भी तसवीर में महेंद्र सिंह धोनी नहीं दिख रहे हैं जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. यह पता नहीं चल सका है कि वह इस मौके पर मौजूद होंगे या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola