ePaper

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोंके एक हजार रन

Updated at : 29 Dec 2014 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोंके एक हजार रन

मेलबर्न : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 169 रन की पारी के दौरान इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने में सफल रहे. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के 10वें बल्लेबाज हैं. […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 169 रन की पारी के दौरान इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने में सफल रहे. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के 10वें बल्लेबाज हैं.

इस दिग्गज बल्लेबाज के नाम पर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्ट में 57 . 16 की औसत से 1029 रन दर्ज हैं जिसमें पांच शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.भारत ने उनकी इस पारी की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में आठ विकेट पर 462 रन बना लिये हैं. टीम इंडिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहली बार 450 या इससे अधिक रन बनाने में सफल रही है. इससे पहले यहां उसका शीर्ष स्कोर 445 रन था जो उसने दिसंबर 1985 में बनाया था.
ऑस्ट्रेलिया ने भी पहली पारी में 530 रन बनाये थे और मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब दोनों टीमों ने 400 से अधिक रन बनाये हों. इससे पहले दिसंबर 1983 में पाकिस्तान ने 470 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 555 रन बनाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola