ePaper

आज हमने रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की, जिसका लाभ मिला : मोहम्मद शमी

Updated at : 26 Dec 2014 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
आज हमने रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की, जिसका लाभ मिला : मोहम्मद शमी

मेलबर्न : मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिर गये हैं. मोहम्मद शमी ने आज रणनीति के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए अपने साथी गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की और उनकी टीम का लक्ष्य तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन कल ऑस्ट्रेलियाई […]

विज्ञापन

मेलबर्न : मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिर गये हैं. मोहम्मद शमी ने आज रणनीति के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए अपने साथी गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की और उनकी टीम का लक्ष्य तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन कल ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले सत्र में आउट करना होगा.

भारत ने आज दिन के खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को खुलकर नहीं खेलने दिया.ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप उखड़ने तक पांच विकेट पर 259 रन बनाये.शमी ने कहा, श्रृंखला में शुरू से ही हमारा इरादा रणनीति के अनुसार और लाइन व लेंथ से गेंदबाजी करना था.लेकिन आपकी रणनीति हमेशा कारगर साबित नहीं होती.कई बार गेंदबाजों का दिन नहीं होता और इसलिए लाइन व लेंथ भी गड़बड़ा जाती है.

कई बार आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन आपको विकेट नहीं मिलते और आप रन भी गंवाते हैं. आज हमारा ध्यान लाइन व लेंथ पर था और मुझे खुशी है कि आज हम ऐसा करने में सफल रहे. शमी ने दिन की शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी वापसी करके 55 रन देकर दो विकेट चटकाये.उनके अलावा उमेश यादव ने भी दो विकेट लिये जबकि आर अश्विन को एक विकेट मिला.

उन्होंने कहा, मेरा ध्यान सुबह लाइन व लेंथ पर था.यदि एक गेंदबाज यह हासिल कर लेता है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता.मैंने तेजी पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी और पिच से मदद मिलने पर ही मैं ऐसा करता. शमी ने कहा, यदि एक छोर से कड़ी गेंदबाजी की जा रही हो तो आप दूसरे छोर से आक्रमण कर सकते हो.अश्विन ने आज यह भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभायी और मैंने दूसरे छोर से आक्रमण किया.

हमने इकाई के रूप में गेंदबाजी की.ईशांत का भाग्य ने साथ नहीं दिया जो उसे विकेट नहीं मिला लेकिन उसने शानदार गेंदबाजी की.उसने श्रृंखला में इससे पहले विकेट लिये थे और इसलिए यह मतलब नहीं है कि वह फार्म में नहीं है या उसने खराब गेंदबाजी की. दिन के आखिरी क्षणों में शमी कुछ देर के लिए बाहर गये लेकिन उन्होंने फिर वापसी की और आखिरी ओवर किया.उन्होंने फिटनेस संबंधी किसी चिंता का खंडन किया.

उन्होंने कहा, मेरी फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है. मैदान पर हर समय थोड़ी परेशानी होती रहती है. इस तरह की कोई परेशानी नहीं है. मेरी बायीं जांघ की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया था और मैं किसी तरह की चोट से बचने की खातिर बाहर चला गया.मैंने इसके बाद वापसी करके आखिरी ओवर किया.मैं अब अच्छा हूं और कल गेंदबाजी करूंगा. शमी ने कहा, हम कल ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे.यदि हम कल पहले सत्र में उनकी पारी समाप्त कर देते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola