ePaper

अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण मैलकम वालेर पर प्रतिबंध

Updated at : 25 Dec 2014 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण मैलकम वालेर पर प्रतिबंध

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) ने जिंबाब्वे के ऑफ स्पिनर मैलकम वालेर का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है. आईसीसी ने बयान में कहा,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज पुष्टि की कि स्वतंत्र विश्लेषक ने जिंबाब्वे के मैलकम वालेर का गेंदबाजी एक्शन अवैध […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) ने जिंबाब्वे के ऑफ स्पिनर मैलकम वालेर का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है.

आईसीसी ने बयान में कहा,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज पुष्टि की कि स्वतंत्र विश्लेषक ने जिंबाब्वे के मैलकम वालेर का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया है और इसलिए इस ऑफ स्पिनर को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी में करने से रोक दिया गया है. विश्लेषकों ने खुलासा किया कि वालेर सभी ऑफ स्पिन गेंदें करते समय अपनी कोहनी को 15 डिग्री से अधिक घुमाते थे.

वालेर की पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खुलना में दूसरे टेस्ट मैच के बाद रिपोर्ट की गयी थी. उनके गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण प्रिटोरिया के आईसीसी से मान्यता प्राप्त केंद्र पर सात दिसंबर को किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola