फिटनेस ट्रायल से नाखुश पाकिस्तानी क्रिकेटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तानी सीनियर क्रिकेटर अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले 27और 28 दिसंबर को होने जा रहे फिटनेस टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं के निर्णय से खुश नहीं नजर आ रहे हैं. बोर्ड के विश्वस्त सूत्र के अनुसार अधिकांश खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन महीने खेलने और घरेलू […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तानी सीनियर क्रिकेटर अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले 27और 28 दिसंबर को होने जा रहे फिटनेस टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं के निर्णय से खुश नहीं नजर आ रहे हैं.
बोर्ड के विश्वस्त सूत्र के अनुसार अधिकांश खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन महीने खेलने और घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद थके हुए हैं. उन्होंने कहा ‘खिलाडियों का मानना है कि यह फिटनेस टेस्ट के लिये सही समय नहीं है. चूंकि खिलाड़ी मैच फिट हैं और विश्व कप से पहले आराम करना चाहते हैं.’
सूत्र ने कहा इसके अलावा बोर्ड मुल्तान में 31 दिसंबर से वनडे टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. इसमें सभी प्रमुख खिलाड़ी अपने प्रांत की नुमाइंदगी करेंगे लिहाजा उनका फिटनेस टेस्ट वहीं हो जायेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










