आर विनय कुमार की घातक गेंदबाजी, कर्नाटक ने बंगाल को नौ विकेट से रौंदा

कोलकाता : तेज गेंदबाज आर विनय कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने आज रणजी ट्रॉफी मैच के ग्रुप ए में बंगाल की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की है. विनय कुमार ने मैच में नौ विकेट चटकाये. कर्नाटक ने बंगाल की बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर करते हुए नौ विकेट से जीत […]
कोलकाता : तेज गेंदबाज आर विनय कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने आज रणजी ट्रॉफी मैच के ग्रुप ए में बंगाल की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की है. विनय कुमार ने मैच में नौ विकेट चटकाये. कर्नाटक ने बंगाल की बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की.
विनय कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15वीं बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए. उन्होंने दूसरी पारी में 34 रन देकर छह विकेट हासिल किए जिससे बंगाल की टीम फॉलोआन खेलने के बाद दूसरी पारी में भी 227 रन ही बना सकी. बंगाल ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 29 रन पर गंवाए. कर्नाटक को 71 रन का लक्ष्य मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




