सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटरों की उम्दा पारियों से मिली प्रेरणा : मुरली विजय

ब्रिसबेन : भारत के बल्लेबाज मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पाचवां और मेहमान टीम के खिलाफ अपने चौथे टेस्ट सेंचुरी के लिए पूर्व क्रिकेटरों को श्रेय दिया है. विजय ने इसका श्रेय सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटरों की उम्दा पारियों से मिली प्रेरणा को दिया. विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे […]
ब्रिसबेन : भारत के बल्लेबाज मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पाचवां और मेहमान टीम के खिलाफ अपने चौथे टेस्ट सेंचुरी के लिए पूर्व क्रिकेटरों को श्रेय दिया है. विजय ने इसका श्रेय सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटरों की उम्दा पारियों से मिली प्रेरणा को दिया.
विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 144 रन बनाये जो मेजबान के खिलाफ उसका चौथा टेस्ट शतक है. उन्होंने प्रेस कांफे्रंस में मजाकिया लहजे में कहा , शायद मैं उनके खिलाफ ज्यादा ही खेल रहा हूं. उन्होंने कहा , मुझे हमेशा से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद रहा है. बचपन में मैने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण की काफी पारियां देखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




