मुरली विजय ने जड़ा टेस्ट कैरियर का पांचवां सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 11:52 AM
मुरली विजय नाम है भारतीय क्रिकेट के 30 वर्षीय उस खिलाड़ी का, जो तमिलनाडु से आते हैं. मुरली विजय भारत की ओर से ओपनर बैट्समैन की हैसियत से खेलते हैं. आज मुरली विजय ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शतक जड़ा. यह शतक मुरली विजय […]
मुरली विजय नाम है भारतीय क्रिकेट के 30 वर्षीय उस खिलाड़ी का, जो तमिलनाडु से आते हैं. मुरली विजय भारत की ओर से ओपनर बैट्समैन की हैसियत से खेलते हैं. आज मुरली विजय ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शतक जड़ा.
यह शतक मुरली विजय के टेस्ट कैरियर का पांचवां शतक है. मुरली ने टेस्ट मैचों में अबतक आठ अर्धशतक बनाये हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुरली ने अबतक जो पांच टेस्ट शतक जड़े हैं, उसमें से चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाये गये हैं और मात्र एक शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया है.
मुरली विजय के बारे में कहा जाता है कि वे बैक और फ्रंट बुक दोनों पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं. मुरली ने अबतक 28 टेस्ट मैच खेले हैं और पांच शतक और आठ अर्धशतक बनाये हैं.मुरली विजय का जन्म एक अप्रैल 1984 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. उनका निकनेम विज्जी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










