IPL सीजन-8 से केविन पीटरसन,मुरली और दिनेश कार्तिक की छुट्टी

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से केविन पीटरसन, दिनेश कार्तिक और मुरली विजय बाहर हो गये हैं. डेयरडेविल्स ने पिछली बार के कप्तान और सबसे बडे स्टार केविन पीटरसन तथा सबसे अधिक कीमत पर खरीदे गये दिनेश कार्तिक और टेस्ट विशेषज्ञ मुरली विजय को रिलीज […]
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से केविन पीटरसन, दिनेश कार्तिक और मुरली विजय बाहर हो गये हैं. डेयरडेविल्स ने पिछली बार के कप्तान और सबसे बडे स्टार केविन पीटरसन तथा सबसे अधिक कीमत पर खरीदे गये दिनेश कार्तिक और टेस्ट विशेषज्ञ मुरली विजय को रिलीज करने का फैसला किया. दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी हेमंत दुआ ने इसकी पुष्टि की और इसके कारण भी बताए.
दुआ ने कहा, हां, हमने आईपीएल संचालन परिषद को रिलीज किये गये खिलाडियों की सूची सौंप दी है और मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमने केविन पीटरसन, दिनेश कार्तिक और मुरली विजय को रिलीज कर दिया है. हमने पिछले आईपीएल सत्र के केवल 11 खिलाडियों को रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




