एडिलेड टेस्ट में कोहली ने लगायी रिकार्डों की झडी

एडिलेड : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में रिकार्डों की झड़ी लगा दी. कोहली ने बतौर कप्तान पहले टेस्ट मैच में ही दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा और दुनिया के दुसरे खिलाड़ी बन गये. उनके अलावा ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व […]
एडिलेड : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में रिकार्डों की झड़ी लगा दी. कोहली ने बतौर कप्तान पहले टेस्ट मैच में ही दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा और दुनिया के दुसरे खिलाड़ी बन गये. उनके अलावा ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चेपल ने यह कारनामा पहले किया था.
कोहली ने 141 रन बनाये जो उनका टेस्ट मैचों में सर्वोच्च स्कोर है. यह उनका कुल आठवां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक है. उन्होंने पहली पारी में 115 रन बनाये थे. वह कप्तान के रुप में अपने पहले टेस्ट मैच में ही दो शतक जडने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल ने 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिस्बेन में 123 और नाबाद 109 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




