वार्नर ने ह्यूज को समर्पित किया करियर का दसवां टेस्ट शतक, बताया सर्वश्रेष्ठ पारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 3:38 PM
एडीलेड : फिलीप ह्यूज की त्रासद मौत से उबरने की कोशिश में जुटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने पहले टेस्ट मैच में आज शानदार शतक लगाया है. उन्होंने भारत के खिलाफ 145 रन की पारी को कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया. वार्नर ने कहा कि वह इस शतक को जिंदगी भर याद रखेंगे. वार्नर के […]
एडीलेड : फिलीप ह्यूज की त्रासद मौत से उबरने की कोशिश में जुटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने पहले टेस्ट मैच में आज शानदार शतक लगाया है. उन्होंने भारत के खिलाफ 145 रन की पारी को कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया. वार्नर ने कहा कि वह इस शतक को जिंदगी भर याद रखेंगे.
वार्नर के दसवें टेस्ट शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन छह विकेट पर 354 रन बनाये. वार्नर ने पहले दिन के खेल के बाद कहा , यह मेरे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है. उन्होंने कहा , उम्मीद है कि मैं भविष्य में कुछ और शतक जमा सकूंगा लेकिन यह पारी पूरी जिंदगी मेरे साथ रहेगी. पूरी पारी के दौरान मुझे लगता रहा कि मेरा दोस्त (ह्यूज) दूसरे छोर पर मेरे साथ है , पहली गेंद से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










