बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का सुपड़ा साफ किया, 5-0 से श्रृंखला पर कब्जा

मीरपुर : बांग्लादेश ने अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां पांच विकेट से हराकर श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया. बांग्लादेश के इस विजयी अभियान में स्पिनर ताइजुल इस्लाम की भूमिका अहम रही है. इस्लाम अपने पदार्पण मैच में ही हैट्रिक लेने वाले […]
मीरपुर : बांग्लादेश ने अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां पांच विकेट से हराकर श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया. बांग्लादेश के इस विजयी अभियान में स्पिनर ताइजुल इस्लाम की भूमिका अहम रही है. इस्लाम अपने पदार्पण मैच में ही हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गये हैं.
जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गया. उसने अपने आखिरी नौ विकेट 33 रन के अंदर गंवाये. बांग्लादेश ने 24.3 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. महमुदुल्लाह 51 रन बनाकर नाबाद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




