क्लार्क ने कहा, ह्यूज ने उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 12:15 PM
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क फिलिप ह्यूज की दुखद मौत से टूट चुके हैं. क्लार्क ने आज इस बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिवंगत बल्लेबाज उनके लिए छोटे भाई की तरह था जिसने उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद की. क्लार्क ने अपने करीबी मित्र को श्रद्धांजलि […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क फिलिप ह्यूज की दुखद मौत से टूट चुके हैं. क्लार्क ने आज इस बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिवंगत बल्लेबाज उनके लिए छोटे भाई की तरह था जिसने उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद की.
क्लार्क ने अपने करीबी मित्र को श्रद्धांजलि दी जिसकी अगर इस हफ्ते की शुरुआत में सिर में बाउंसर लगने के कारण मौत नहीं होती तो आज वह 26 बरस का हो जाता. क्लार्क ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ में लिखा है, मेरा कोई सगा भाई नहीं है लेकिन मुझे फिलिप को अपना भाई कहने में गर्व महसूस होता है. मैं उससे मिलकर बेहतर इंसान बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










