ePaper

नेपाल के सोमपाल ने टी-20 में बनाया नया रिकार्ड

Updated at : 24 Nov 2014 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के सोमपाल ने टी-20 में बनाया नया रिकार्ड

कोलंबो : क्रिकेट में अब रोजाना नया रिकार्ड बनना एक परंपरा जैसा हो गया है. नेपाल के सोमपाल कामी ने टी-20 में एक नया रिकार्ड बनाया है. सोमपाल ने हांगकांग के खिलाफ आज दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाये जो ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन का नया रिकार्ड […]

विज्ञापन

कोलंबो : क्रिकेट में अब रोजाना नया रिकार्ड बनना एक परंपरा जैसा हो गया है. नेपाल के सोमपाल कामी ने टी-20 में एक नया रिकार्ड बनाया है. सोमपाल ने हांगकांग के खिलाफ आज दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाये जो ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन का नया रिकार्ड है.

नेपाल का स्कोर एक समय आठ विकेट पर 25 रन था. इसके बाद 18 वर्षीय कामी ने दसवें नंबर के बल्लेबाज के रुप में क्रीज पर कदम रखा और 31 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाये. इस तरह से दसवें नंबर के बल्लेबाज के रुप में एक पारी में सर्वाधिक रन का रिकार्ड उनके नाम पर दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकार्ड अफगानिस्तान के हामिद हसन (22 रन) के नाम पर था.

दिलचस्प बात यह है कि अपना चौथा मैच खेल रहे मध्यम गति के गेंदबाज कामी पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजी के लिये उतरे थे. नेपाल की तरफ दोहरे अंक में पहुंचने वाले वाले वह अकेले बल्लेबाज थे. उनकी पारी की बदौलत नेपाल ने 72 रन बनाये लेकिन हांगकांग ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 73 रन बनाकर कामी के प्रयासों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola