....तो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर हैडिन संन्यास का मन बना लिया था

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक गये थे कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने की सोच ली थी. इस बात का खुलासा रग्बी खिला़ड़ी और हैडिन के मेंटर ने एक अंग्रजी अखबार से बातचीत में किया. उन्होंने कहा कि चोटों और वजन बढने के कारण परेशान यह […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक गये थे कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने की सोच ली थी. इस बात का खुलासा रग्बी खिला़ड़ी और हैडिन के मेंटर ने एक अंग्रजी अखबार से बातचीत में किया.
उन्होंने कहा कि चोटों और वजन बढने के कारण परेशान यह विकेटकीपर बल्लेबाज संन्यास लेने का मन बना चुका था। कार्टर ने हैडिन को इस बुरे दौर से उबरने में मदद की. अब हैडिन को भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई का मौका मिल सकता है. कप्तान माइकल क्लार्क अगर पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो हैडिन को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




