नौ घंटे की देरी से ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया

एडिलेड : विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गयी. टीम इंडिया करीब नौ घंटे की देरी से एडिलेड एयरपोर्ट पर पहुंची. भारत को एडिलेड के समयानुसार सुबह 9.20 पर पहुंचना था, लेकिन टीम शाम को छह बजे पहुंची. 19 सदस्यीय भारतीय दल को सिंगापुर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट प्वाइंट पर देरी […]
एडिलेड : विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गयी. टीम इंडिया करीब नौ घंटे की देरी से एडिलेड एयरपोर्ट पर पहुंची. भारत को एडिलेड के समयानुसार सुबह 9.20 पर पहुंचना था, लेकिन टीम शाम को छह बजे पहुंची.
19 सदस्यीय भारतीय दल को सिंगापुर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट प्वाइंट पर देरी हुई. सुबह से ही एडिलेड एयरपोर्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई अधिकारी भारतीय टीम को रिसीव करने के लिए मौजूद थे. इसके अलावा सुरक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. टीम इंडिया करीब साढ़े चार महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




