ePaper

''संन्यास के निर्णय पर पुनर्विचार करें संगकारा''

Updated at : 22 Nov 2014 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
''संन्यास के निर्णय पर पुनर्विचार करें संगकारा''

कोलंबो : श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा द्वारा संन्यास की घोषणा किये जाने के चयनकर्ताओं ने उनसे इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि अप्रैल में उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से कहा था कि वह विश्व कप 2015 के बाद संन्यास ले लेंगे. कुमार संगकारा अभी भी अपने संन्यास लेने […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा द्वारा संन्यास की घोषणा किये जाने के चयनकर्ताओं ने उनसे इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.

गौरतलब है कि अप्रैल में उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से कहा था कि वह विश्व कप 2015 के बाद संन्यास ले लेंगे. कुमार संगकारा अभी भी अपने संन्यास लेने के फैसले पर कायम है लेकिन चयनकर्ताओं के आग्रह के बाद वह टेस्ट भविष्य को लेकर फिर से विचार कर सकते हैं.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार संगकारा को तब तक टेस्ट टीम में बने रहने के लिए कहा गया है जब तक कि टीम के नये खिलाड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होते.श्रीलंका ने माहेला जयवर्धने के इस साल अगस्त में संन्यास लेने के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और यदि संगकारा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के बाद संन्यास ले लेते हैं तो फिर टीम को अपने दो सीनियर खिलाडि़यों की बहुत कमी खलेगी.चयनकर्ताओं का यह भी मानना है कि संगकारा और जयवर्धने टीम में युवा खिलाडि़यों के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola