ePaper

रायल चैलेंजर्स के हुए इकबाल अब्दुल्ला

Updated at : 21 Nov 2014 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
रायल चैलेंजर्स के हुए इकबाल अब्दुल्ला

नयी दिल्ली : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग की पहली ट्रेडिंग विंडो के तहत राजस्थान रॉयल्स के इकबाल अब्दुल्ला को खरीदा. विंडो छह अक्तूबर को खुली और 12 दिसंबर तक खुली रहेगी. अभी तक पांच खिलाडि़यों की खरीद फरोख्त हुई है. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,आईपीएल 2015 सत्र के लिए रायल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग की पहली ट्रेडिंग विंडो के तहत राजस्थान रॉयल्स के इकबाल अब्दुल्ला को खरीदा. विंडो छह अक्तूबर को खुली और 12 दिसंबर तक खुली रहेगी. अभी तक पांच खिलाडि़यों की खरीद फरोख्त हुई है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,आईपीएल 2015 सत्र के लिए रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने राजस्थान रायल्स से इकबाल अब्दुल्ला को खरीदा है. इस महीने की शुरुआत में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मानविंदर बिस्ला को खरीदा था जबकि पार्थिव पटेल को मुंबई इंडियंस को बेचा.

मुंबई इंडियंस ने उन्मुक्त चंद को राजस्थान रायल्स से और आर विनय कुमार को कोलकाता नाइट राइडर्स से खरीदा. आईपीएल अगले साल आठ अप्रैल से 24 मई तक खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola