ePaper

विश्व कप में राइडर के खेलने की संभावना क्षीण

Updated at : 17 Nov 2014 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप में राइडर के खेलने की संभावना क्षीण

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर अगले साल होने वाले विश्व कप में नहीं खेलेंगे. राइडर के खेलने की संभावना क्षीण बतायी जा रही है. राइडर ने इस महीने के आखिर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड ए की टीम से अपना नाम वापस ले लिया है. राइडर के […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर अगले साल होने वाले विश्व कप में नहीं खेलेंगे. राइडर के खेलने की संभावना क्षीण बतायी जा रही है. राइडर ने इस महीने के आखिर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड ए की टीम से अपना नाम वापस ले लिया है.

राइडर के नाम वापस लेने के बाद ऐसी संभावना है कि वह अगले साल के विश्व कप में नहीं खेले पाएंगे.राइडर ने सोमवार को देश के चयनकर्ताओं को बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से ए टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. न्यूजीलैंड ए यूएई में आयरलैंड, यूएई एवं अफगानिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि वह राइडर के अपना नाम वापस लेने के फैसले का सम्मान करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola