जब सचिन तेंदुलकर बन गये थे भारत की ग्रोस नेशनल हैप्पीनेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ब्रिस्बेन : ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट मैदान के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां क्रिकेट के रंग में रंग गये. क्वीसलैंड के प्रधानमंत्री कैंपबेल न्यूमैन ने मोदी के लिए आज नाश्ते की बैठक आयोजित की थी जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कैस्प्रोविच भी मौजूद थे. कैस्प्रोविच ने वहां मौजूद लोगों को […]
विज्ञापन
ब्रिस्बेन : ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट मैदान के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां क्रिकेट के रंग में रंग गये. क्वीसलैंड के प्रधानमंत्री कैंपबेल न्यूमैन ने मोदी के लिए आज नाश्ते की बैठक आयोजित की थी जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कैस्प्रोविच भी मौजूद थे.
कैस्प्रोविच ने वहां मौजूद लोगों को तब हंसने पर मजबूर कर दिया जब उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर उनकी गेंदों पर चौके-छक्के जड़ते थे तब भारतीय कैसे खुश होते थे और लगता था कि भारत की सकल राष्ट्रीय खुशी (ग्रोस नेशनल हैप्पीनेस) सचिन तेंदुलकर ही हैं. क्वींसलैंड के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर ने मोदी से हाथ मिलाया और बातीचत की.
कैनबरा में कल अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष टोनी एबट के साथ शिखर वार्ता में शामिल होने और ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करने के बाद मोदी कल शाम को ही मेलबर्न जाएंगे जहां वह प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा करेंगे.
एमसीजी की दर्शक क्षमता एक लाख से अधिक है. प्रधानमंत्री मोटी ने अपने इस दौरे से पहले ट्विटर पर लिखा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक साझा जुनून है. मैं प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट मैदान में अपनी मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री टोनी एबट का आभार जताता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










