ePaper

आइसीसी ODI रैंकिंग : श्रीलंका को हराकर टॉप पर पहुंचा भारत

Updated at : 16 Nov 2014 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी ODI रैंकिंग : श्रीलंका को हराकर टॉप पर पहुंचा भारत

दुबई : श्रीलंका को 5-0 से हराने के बाद विश्व चैम्पियन भारत ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर एक पर अपनी स्थिति पुख्ता कर ली. श्रृंखला के आगाज के समय भारत के 113 रेटिंग अंक थे और टीम के पास अब 117 रेटिंग अंक हो गए हैं. वह दक्षिण अफ्रीका से दो अंक आगे […]

विज्ञापन

दुबई : श्रीलंका को 5-0 से हराने के बाद विश्व चैम्पियन भारत ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर एक पर अपनी स्थिति पुख्ता कर ली. श्रृंखला के आगाज के समय भारत के 113 रेटिंग अंक थे और टीम के पास अब 117 रेटिंग अंक हो गए हैं. वह दक्षिण अफ्रीका से दो अंक आगे है.

दूसरी ओर श्रीलंका चौथे स्थान पर बरकरार है लेकिन उसके तीन रेटिंग अंक कम हो गए हैं. अब उसके 108 रेटिंग अंक हैं. दूसरी ओर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की श्रृंखला 1-1 से बराबर होने के कारण दोनों के पास नंबर वन रैंकिंग फिर पाने का मौका है. इसके लिये हालांकि उन्हें बाकी तीन मैच जीतने होंगे. आस्ट्रेलिया 4-1 से जीतता है तो भारत से आगे निकल जायेगा. यदि दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो भारत से एक अंक आगे हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola