रवि शास्त्री ने कहा, कोहली में दिखती है मुझे अपनी छवि

Updated at : 15 Nov 2014 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
रवि शास्त्री ने कहा, कोहली में दिखती है मुझे अपनी छवि

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपनी छवि विराट कोहली में देखते हैं. शास्त्री ने प्रबंधन के छात्रों से बातचीत के दौरान कहा, वह आक्रामक है और वह बहुत युवा है. इसलिए उसमें अब भी बहुत उत्साह देखा जा सकता है जो कि टीम के लिए अच्छा है. मैं […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपनी छवि विराट कोहली में देखते हैं. शास्त्री ने प्रबंधन के छात्रों से बातचीत के दौरान कहा, वह आक्रामक है और वह बहुत युवा है.

इसलिए उसमें अब भी बहुत उत्साह देखा जा सकता है जो कि टीम के लिए अच्छा है. मैं उसमें थोड़ी अपनी झलक भी देखता हूं. उन्होंने कहा, यहां तक कि जब मैं 20 – 22 साल का था तो मैं उत्साह से भरा रहता था.

हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. यह जी-जान लड़ा देने वाले खिलाडि़यों की एक अच्छी टीम है. रोहित शर्मा की 264 रन की पारी के बारे में शास्त्री ने कहा, मैंने उससे केवल इतना कहा कि वह क्रीज पर कुछ समय बिताये और उसने दबाव में अच्छी पारी खेली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola